जयपुर में 78वीं सेना दिवस परेड का भव्य आयोजन, पहली बार छावनी क्षेत्र से बाहर हो रहा कार्यक्रम

जयपुर में आज 78वीं सेना दिवस परेड का आयोजन किया जा रहा है। यह परेड सुबह करीब 10 बजे शुरू होगी और जगतपुरा स्थित महल रोड पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान भारतीय सेना अपने अनुशासन, शौर्य, शक्ति और आधुनिक सैन्य क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन करेगी।
सेना दिवस परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। परेड को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इस वर्ष सेना दिवस परेड का आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह पहली बार किसी पारंपरिक सैन्य छावनी क्षेत्र से बाहर आयोजित की जा रही है। इससे आम नागरिकों को सेना की ताकत और क्षमताओं को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।
सेना दिवस परेड के दौरान आधुनिक हथियार प्रणालियों, सैन्य टुकड़ियों की अनुशासित मार्च पास्ट और तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय सेना के गौरव, परंपरा और भविष्य की तैयारियों को दर्शाने वाला माना जा रहा है।






