गृह मंत्री ने कहा कि ‘भारत टैक्सी’ के माध्यम से लोग न केवल अधिक लाभ कमा सकेंगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी बन सकेंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत टैक्सी लोगों को सहयोग के साथ एकजुट करने और उन्हें छोटी-छोटी पूंजी लगाकर एक बड़ी शुरुआत करने का मंच प्रदान करेगी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि ‘भारत टैक्सी’ के माध्यम से लोग न केवल अधिक लाभ कमा सकेंगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी बन सकेंगे। टैक्सी चालकों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए श्री शाह ने कहा कि सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ आज नई दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि वे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।





