जगदीप धनखड़ ने महाकालेश्वर मंदिर में किए भस्म आरती दर्शन
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए।
धनखड़ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में विशेष आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
राष्ट्रवादी विचारधारा की प्रखर प्रवक्ता एवं जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को सशक्त आधार देने वाली स्वर्गीय श्रीमती राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। जावरा कंपाउंड के समीप स्थित राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि…
सनातन धर्म में हवन को अत्यंत पवित्र और शुभ धार्मिक अनुष्ठान माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हवन से वातावरण शुद्ध होता है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। यदि विधि-विधान से हवन किया जाए तो यह आध्यात्मिक और मानसिक शांति प्रदान करने वाला माना जाता है।…
पूर्वी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल होने ओडिशा पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। दर्शन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों के सुख, समृद्धि और विश्व शांति की कामना की।…
फिल्म 12वीं फेल से देशभर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मेधा शंकर मंगलवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लिया और विधि-विधान से बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच मेधा शंकर ने श्रद्धा भाव से आरती में हिस्सा लिया।…
नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां कुष्मांडा की दिव्य और दयालु कृपा का स्मरण करते हुए देशवासियों को आध्यात्मिक संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक सुभाषित साझा करते हुए लिखा, “अदम्य साहस और आध्यात्मिक शक्ति की प्रतीक मां कूष्माण्डा का चरण-वंदन! उनकी दिव्य…