ईरान का दावा: इजराइल पर मिसाइल हमलों में 200 से ज्यादा मौतें, ‘ट्रू प्रॉमिस-4’ ऑपरेशन तेज

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि इजराइल पर किए गए ताजा मिसाइल और ड्रोन हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, रविवार तड़के अमेरिका और इजराइल के खिलाफ ‘ट्रू प्रॉमिस-4’ सैन्य अभियान की 73वीं लहर शुरू की गई। इस दौरान इजराइल के अंदरूनी हिस्सों और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों में अराद, डिमोना, एलात, बीर शेवा और किर्यातगत जैसे इलाकों में स्थित सैन्य ठिकानों और सुरक्षा केंद्रों पर फतह, कुद्र और इमाद मिसाइलों के साथ ड्रोन से हमले किए गए।

इसके अलावा अमेरिकी सैन्य ठिकानों—अली अल-सलेम, अल-मिन्हाद और अल-धफ़्रा एयर बेस—को भी निशाना बनाया गया।

आईआरजीसी ने इस अभियान को ‘इमाम अली’ सैन्य ऑपरेशन का हिस्सा बताते हुए कहा कि शुरुआती घंटों में ही 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए हैं।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, यह हमला क्षेत्र में जारी तनाव और हालिया घटनाओं के जवाब में किया गया है, जिससे मध्य-पूर्व में संघर्ष और तेज होने की आशंका बढ़ गई है।

Share

Similar Posts