आपका iPhone नया है या रिफर्बिश्ड? मॉडल नंबर से मिनटों में करें पहचान

iPhone एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत आम मोबाइल फोन की तुलना में कहीं अधिक होती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपने जो iPhone खरीदा है या खरीदने जा रहे हैं, वह वास्तव में नया है या रिफर्बिश्ड, रिप्लेसमेंट या डेमो यूनिट। कई बार ऑनलाइन ऑफर्स और सोशल मीडिया विज्ञापनों के झांसे में आकर लोग गलत डिवाइस खरीद लेते हैं और बाद में ठगी का अहसास होता है।

Apple अपने हर iPhone की स्थिति की जानकारी मॉडल नंबर के पहले अक्षर में ही छुपाकर देता है। अगर आप यह छोटा-सा तरीका जान लें, तो किसी भी डील की सच्चाई मिनटों में सामने आ सकती है।

iPhone का मॉडल नंबर कहां और कैसे देखें?

  • सबसे पहले iPhone की Settings खोलें

  • फिर General विकल्प पर जाएं

  • इसके बाद About सेक्शन खोलें

  • यहां आपको Model Number दिखाई देगा

👉 उदाहरण: MYND3HN/A
( ध्यान दें: हर iPhone का मॉडल नंबर अलग होता है )

मॉडल नंबर से iPhone की असलियत कैसे पहचानें?

मॉडल नंबर M से शुरू होता है

  • iPhone बिल्कुल नया है

  • कभी रिपेयर या सर्विस सेंटर नहीं गया

  • रिटेल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से नए रूप में बेचा गया

🔁 मॉडल नंबर F से शुरू होता है

  • यह Refurbished iPhone है

  • Apple द्वारा जांचा और सुधार किया गया

  • दोबारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया

🔄 मॉडल नंबर N से शुरू होता है

  • यह Replacement Unit होती है

  • खराब iPhone के बदले दी गई यूनिट

  • नया नहीं, बल्कि रिफर्बिश्ड होता है

🎨 मॉडल नंबर P से शुरू होता है

  • यह Customized iPhone है

  • स्पेशल engraving या डिजाइन के साथ खरीदा गया

🏪 मॉडल नंबर 3A से शुरू होता है

  • यह पहले Store Demo Unit रहा है

  • शोरूम में डिस्प्ले के लिए इस्तेमाल हुआ

  • बाद में बिक्री के लिए निकाला गया

    ⚠️ iPhone खरीदते समय जरूर रखें ये सावधानियां

    • मॉडल नंबर जरूर चेक करें

    • बहुत सस्ते ऑफर पर आंख बंद कर भरोसा न करें

    • बिल और वारंटी स्टेटस का मिलान करें

    • सेकंड हैंड या रिफर्बिश्ड होने पर स्पष्ट जानकारी लें

      ✍️ लेखक: अजय सुमन | प्रदेशप्रकाश

Share

Similar Posts