इंदौर | अपराध | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर में USDT क्रिप्टोकरेंसी का लालच देकर लूटे 7 लाख: पुलिस बनकर डराया; 4 अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का झांसा देकर 7 लाख रुपये की लूट की गई। बातचीत के लिए साकेत क्षेत्र स्थित एक स्वीट्स दुकान के पास बुलाया। पुलिस ने 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है।
व्हाट्सएप कॉल पर दिया क्रिप्टोकरेंसी का लालच
अभय तिवारी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल कर सस्ते दामों में यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी दिलाने का लालच दिया। फिर बातचीत के लिए साकेत नगर की स्वीट्स दुकान के पास बुलाया।
पुलिसकर्मी बताकर रौब झाड़ा
अभय जब 7 लाख कैश लेकर मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उस पर अवैध काम करने का रौब झाड़ा। फिर डरा-धमकाकर 7 लाख नगद लूटकर भाग गए। पलासिया थाना पुलिस ने 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।