इंदौर | अपराध | मध्य प्रदेश
इंदौर में सोशल मीडिया से ड्रग की तस्करी करने वाले गिरफ्तार: ऑनलाइन लेते थे ऑर्डर; ऑफलाइन करते थे सप्लाई

इंदौर। इंदौर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय एमडी (MD) ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 53.45 ग्राम एमडी ड्रग और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से ग्राहकों से संपर्क करते थे। ऑर्डर मिलने के बाद वे अलग-अलग स्थानों पर नशीला पदार्थ पहुंचाते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।