| | |

इंदौर में रेस्टोरेंट कर्मचारी का शव रखकर किया चक्काजाम: बेटे को भी जान से मारने की धमकी मिल रही; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। बाणगंगा में मृतक श्रीराम राजपूत के परिजनों ने दीपमाला चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनके पिता की हत्या की गई। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।

बेटे रविकांत राजपूत का आरोप है कि कुछ लोग उनके पिता को घर से अपने साथ ले गए थे। इसके बाद एक आरोपी घर पहुंचा और परिवार को बताया कि पिता को मारकर गंगानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक दिया गया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि मामले में उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।

शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस 
पुलिस उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही। घटना के बाद समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिसाब कम होने के कारण हुआ विवाद 
गौरतलब है कि मृतक लछु के रेस्टोरेंट में 5 सालों से काम करता था। रविवार शाम को हिसाब कम होने के कारण मालिक के बेटे राहुल से उनका विवाद हो गया। राहुल ने उनपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उन्हें मार डाला।

मुझे भी मारने की धमकी दे रहे 
मृतक के बेटे का आरोप है कि डेढ़ घंटे पहले पोस्टमार्टम हो गया था फिर भी हमें शव नहीं दिया गया। चार घंटे बाद हमें शव मिला।  लछु के मेरे पास लगातार फोन आ रहे है। वह भी मुझे मारने की धमकी दे रहा है। राहुल भाटी, लक्ष्मीनारायण भाटी और पुष्पराज ने मिलकर मार है। यह लोग शाम को 5 बजे पापा को लकेर गए थे और जब शाम को वापस आए तो बोले रैलवी के पास लाश है उठा के ले आओ।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की।आरोपी ने श्रीराम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, उसके कपड़े और बाइक जब्त कर ली है।

Share