| | |

इंदौर में रागिनी नायक बोलीं- ‘BJP को घंटा फायदा होगा’: विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार; बोले थे- ‘राहुल आते हैं तो फायदा होता है’

इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर आने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कैलाश विजयवर्गीय से पत्रकारों ने राहुल गांधी के इंदौर आने को लेकर सवाल किया था। इस पर उन्होंने कहा, “अच्छी बात है, वो जब भी आते हैं तो हमारा फायदा होता है।”

कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने पलटवार करते हुए कहा, “घंटा… घंटा फायदा होगा बीजेपी को।”

रागिनी नायक बोलीं- विजयवर्गीय जो बोलते हैं, उसमें अपना ही मजाक बन जाता है
रागिनी नायक ने कहा, “कैलाश विजयवर्गीय जो बोलते हैं, उसमें अपना ही मजाक बन जाता है। वह अगर यह कह रहे हैं कि भाजपा का फायदा होगा राहुल गांधी जी के आने से, तो मैं कहती हूं- घंटा फायदा होगा।” उन्होंने आगे कहा, “कैलाश विजयवर्गीय जी, अपनी गिरेबान में झाकर देखिए। बोलने से पहले थोड़ा सोचिए।”

रागिनी ने कैलाश विजयवर्गीय के पुराने बयान की याद दिलाई
रागिनी नायक का यह बयान कैलाश विजयवर्गीय के उस पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने भागीरथपुरा केस के दौरान पत्रकारों के सवाल पर ‘घंटा’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

बता दें कि भागीरथपुरा केस के दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने ‘घंटा’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान को लेकर उस समय राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी।

19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी के 19 सितंबर के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। उनके दौरे से पहले ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। ऐसे में राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने से पहले यह सियासी जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।

Share