देवास में रॉन्ग साइड से आई बाइक ने मारी टक्कर: दोनों गंभीर घायल; 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया

हाटपिपल्या (देवास)। तिलिया खेड़ी स्थित तवर ढाबे के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा दोपहर 2:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद 112 डायल की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल हाटपिपल्या पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देवास रेफर कर दिया गया।
सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक ने मारी टक्कर
हादसे में घायल कृष्णा जायसवाल के साथ बाइक पर मौजूद किरण जायसवाल ने बताया कि वे अपनी साइड से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रहा बाइक चालक गलत दिशा में आ गया और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
किरण के अनुसार, सामने वाला बाइक चालक नशे की हालत में लग रहा था। टक्कर में उनके पति कृष्णा जायसवाल और दूसरी बाइक का चालक संजय घायल हो गए।
दोनों घायलों की हालत गंभीर
सिविल अस्पताल की ड्यूटी डॉक्टर संगीता रावत ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने के कारण दोनों को आगे के इलाज के लिए देवास रेफर किया गया।
हादसे में संजय (27), पिता प्रेमसिंह, निवासी धलगोरिया (कमलापुर) और कृष्णा जायसवाल (50), पिता मदनलाल, निवासी अमलाताज घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।