इंदौर में NEET अभ्यर्थी की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, परीक्षा तनाव समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
इंदौर. में नीट की तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। छात्रा की हालत गंभीर होने के पहले उसे एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बताया जा रहा की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान छात्र की मोत हो गई।
छात्र का गिरने का वीडियो भी सामने आया
गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह मोबाइल पर बहन नैना से बात कर रही थी। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते हुए छत कर तरफ चली गई। फिर नीचे आ गिरी। आवाज सुनकर बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर आए। एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
पुलिस का कहना है, अवंतिका मौर्य धाकड़ कॉलोनी की एक निजी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रह रही थी। सपना का कहना है कि अवंतिका ने 3 बार नीट परीक्षा दी थी जिसमे वो पास नहीं हो पाई थी। हाल ही नीट परीक्षा के पेपर लीक हुए थे जिसके कारण वह तनाव में थी। बहन का कहना है कल सामान्य रूप से बातचीत भी नहीं कर रही थी। पूरे दिन काफी चुप-चुप थी। कुछ भी सवाल पूछने पर सिर्फ हां या न में ही उत्तर दे रही थी।
पिता का कहना है की -कैसे गिरी, पता ही नहीं
अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी। पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य खरगोन के भिकनगांव में मेडिकल अफसर हैं। एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग की वजह से पांच दिन पहले ही इंदौर आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे फ्लैट के अंदर थे। अवंतिका किन परिस्थितियों में गिरी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पिता घायल अवंतिका को लेकर तुरंत जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उसने दम तोड़ दिया।
कॉल डिटेल में पुलिस परिस्थितियों की जांच कर रही है
पुलिस का कहना है कि अवंतिका के मोबाइल की जांच, कॉल डिटेल और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। चचेरे भाई धन सिंह ने भी बताया कि अवंतिका गुरुवार को मेरे साथ थी। वह बार-बार टिंचा फॉल चलने की जिद कर रही थी लेकिन मैं उसने नहीं ले गया। रात करीब 9 बजे मैंने उसे घर छोड़ा था।
जनवरी में भी सुसाइड फिनाइल पीकर की थी कोशिश
अवंतिका ने जनवरी में फिनाइल पीकर सुसाइड की कोशिश की थी। 3 बार नीट क्लियर नहीं होने पर बहन और पिता ने आगे तैयारी करने से भी मना कर दिया था। इस साल उसका खरगोन के फॉर्मेसी कॉलेज में एडमिशन करवा दिया गया था।
