| |

इंदौर में जर्जर भवनों पर नगर निगम का एक्शन: 92 मकान चिन्हित, 20 पर जल्द चलेगी कार्रवाई

मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बारिश के बीच में संभावित कोकि हादसा नहीं हो जाए इसलिए इंदौर नगर निगम द्वारा जर्जर भवनों के खिलाफ अभियान चला जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में स्थित एक जर्जर मकान को सुरक्षा इंतजाम के साथ धवस्त किया गया।

नगर निगम के अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि संबंधित भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे हटाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि भवन में कुछ सेवानिवृत्त नगर निगम अधिकारियों का सामान रखा हुआ था। कार्रवाई से पहले सामान को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया, जिसके बाद भवन को मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया।

अपर आयुक्त के अनुसार, नगर निगम ने अब तक शहर में 92 जर्जर भवनों की पहचान की है। इनमें से अधिकांश भवनों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि करीब 20 भवनों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निगम द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद कई भवन मालिकों ने स्वयं अपने जर्जर मकानों को तोड़ दिया, जिससे अभियान में तेजी आई है। नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान जर्जर भवन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसी को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चिन्हित भवनों को हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share