इंदौर महापौर ने मास्टर प्लान रोड का किया निरीक्षण: 15 अगस्त तक एक लेन शुरू करने के निर्देश; बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं

इंदौर। किला मैदान तिराहे से जिंसी होते हुए नेमीनाथ चौराहे तक बन रही मास्टर प्लान सड़क का महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए स्पष्ट कहा कि काम तय समय में पूरा हो और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से सड़क निर्माण की तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है और इसके पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

इंदौर में मास्टर प्लान रोड निर्माण का महापौर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। महापौर ने स्थानीय रहवासियों से भी चर्चा की। लोगों ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान आम नागरिकों को कम से कम परेशानी हो और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।
सड़क निर्माण के साथ-साथ महापौर ने स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, पेयजल पाइपलाइन और सीवरेज लाइन के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों से तकनीकी प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
15 अगस्त तक शुरू होगा एक लेन
महापौर ने विशेष रूप से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहे से जिंसी चौराहे तक एक लेन का निर्माण 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय में एक लेन यातायात के लिए शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।