|

इंदौर में पुलिस पर हमला! जमीन विवाद में गुंडों ने डायल-100 टीम को लाठी-डंडों से पीटा

इंदौर में भूमाफियाओं के हौसलें हिम्मत में तब्दील होते जा रहें है। गुंडागर्दी सर चढ़ कर पुलिस पर हावी होती जा रही है। एक चौकाने वाला मामला इंदौर से सामने आया है। बता दें कि कनाड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भूरी टेकरी के थोड़ी दूर डायमंड कॉलोनी है। नशे में धुत कुछ गुंडों ने पुलिस जवानों को लाठी – डंडों से बेरहमी से पीट दिया। विवाद की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची थी जहां डायल 100 की टीम पर कुछ गुंडई गुर्गों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

इतनी बड़ी वारदात को पुलिस छुपा रही है

खाकी पर गुंडे भरी पढ़ गए। कनाड़िया थाना में रविवार को यह घटना हुई , जिसको पूरी तरह छुपाया जा रहा है। जबकि इसमें यह पता लगा है कि 4 जावन को बुरी तरह चोट आई है। सिर पर टांके लगने की बात भी कही जा रही है। लेकिन पुलिस अभी भी खामोश है। इस मामले में दो पक्षों का विवाद बताकर यह मामला छुपाया जा रहा है।

मोहसिन और गुर्गों ने पुलिस को जमकर पीटा

मोहसिन और गुर्गों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। बताया जा रहा है पुलिस को पीटने वाले सब नशे में थे। लेकिन पूरा मलमा दबाया जा रहा हैं। इसमें आशीष शर्मा और विजय सिकरवार के सिर पर गंभीर चोट आई है। साथ ही पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए है।

टीआई बोले –

कनाड़िया टीआई सहर्ष यादव ने बताया कि इस मलमल में पुलिस का कोई सम्बन्ध नहीं है। यह दो पक्षों का आपसी विवाद है। पुलिस ने कहा उन्होंने स्थिति को संभाला और विवाद को शांत कराया। दोनों पक्षों में राजीनामे के बाद थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।

जमीन डायमंड गृह निर्माण सोसायटी की थी

जमीन डायमंड गृह निर्माण सोसायटी है। करीब 17 एकड़ जमीं है जिसकी कीमत 500 करोड़ के करीब है। इसमें कई टुकड़े करके भूमाफिया जमीन अपने नाम करवा चुके है

इस जमीन को खरीदने वाले कई लोग है, जिनका मामला कोर्ट में चल रहा है। इन्हीं के द्वारा मिलकर मोहसिन नाम के व्यक्ति को जमीन का रखवाली के लिए रखा गया है। जो जमीन के प्लाटधारक व अन्य को रोकता था।

Share

Similar Posts