इंदौर | खेल | ब्रेकिंग न्यूज़
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T-20 का क्रेज: स्टूडेंट कंसेशन टिकट के पहले चरण के स्लॉट 30 सेकंड में फुल; दूसरे चरण का इंतजार

इंदौर। भारत बनाम वेस्टइंडीज T-20 मुकाबले के लिए स्टूडेंट्स कंसेशन टिकट के पहले चरण का रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। डिस्ट्रिक्ट ऐप पर महज 30 सेकंड में पहले चरण के सभी स्लॉट फुल हो गए।
स्टूडेंट्स के लिए रियायती दर पर टिकट उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी। रजिस्ट्रेशन खुलते ही बड़ी संख्या में छात्रों ने एक साथ आवेदन किया, जिसके चलते पहले चरण के टिकट स्लॉट कुछ ही सेकंड में भर गए।
दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन का इंतजार
पहले चरण में रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाने वाले छात्रों की नजर अब अगले चरण पर है। दूसरे चरण में रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा और कितने टिकट उपलब्ध होंगे, इसकी जानकारी आयोजकों की ओर से जारी की जाएगी।