| |

इंदौर में FSSAI ने 450 किलो लो-फैट पनीर जब्त किया: 1.17 लाख है कीमत; सैंपल जांच के लिए भेजे

इंदौर।  खाद्य सुरक्षा विभाग ने 450 किलो लो-फैट पनीर जब्त किया है। पालदा स्थित उमापति इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई की गई है। जब्त पनीर की कीमत करीब 1.17 लाख रुपए बताई गई है। फैक्ट्री में लो-फैट पनीर के निर्माण में अनियमितताएं मिलने के बाद विभाग ने उत्पादन तत्काल बंद करा दिया।

450 किलो पनीर जब्त
खाद्य विभाग की टीम ने पालदा स्थित उमापति इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी, अव्यवस्थित भंडारण और खाद्य सामग्री से जुड़े जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 450 किलो पनीर जब्त किया।

सैंपल जांच के लिए भेजे
पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पनीर का उत्पादन बंद कराया 
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद फैक्ट्री में लो-फैट पनीर का उत्पादन तत्काल बंद करा दिया गया है। विभाग की टीम ने मौके से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य जानकारी भी जुटाई है।

Share