| | |

इंदौर में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार: 9.70 ग्राम MD बरामद; नशे की लत पूरी करने के लिए करता था तस्करी

इंदौर। एमजी रोड थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 9.70 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद भी MD ड्रग्स का आदी है।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
एमजी रोड थाना पुलिस रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शासकीय पशु चिकित्सालय, पत्थर गोदाम रोड के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.70 ग्राम MD ड्रग्स मिली। आरोपी की पहचान शेख रफीक निवासी जूना रिसाला, थाना सदर बाजार के रूप में हुई है।

नशे की लत पूरी करने के लिए तस्करी

आरोपी ने बताया कि वह खुद MD ड्रग्स का नशा करता है। अपनी नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसा कमाने के लिए वह ड्रग्स की तस्करी करने लगा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ड्रग्स कहां से मिली और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share