| | | |

इंदौर में चरित्र शंका में पत्नी को मारा चाकू: बच्चों को तालाब में फेंका; मासूम ने तैरकर बचाई जान

इंदौर। पति ने चरित्र शंका में पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी 11 साल की बेटी और 8 साल के बेटे को लेकर हिंगोनिया तालाब पहुंचा। दोनों को पानी में फेंक दिया।

तालाब में फेंके जाने के बाद बेटे ने पिता के सामने पानी में मरने का नाटक किया। जैसे ही पिता चला गया मासूम तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। बच्चे के तालाब से बाहर आते ही इस घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

तालाब से बच्ची का शव बरामद 
घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत SDERF की रेस्क्यू टीम को बुलाया। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम ने 11 साल की बच्ची के शव को तालाब से बाहर निकाला।

आरोपी रात में भागने की तैयारी में था
पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील रात में भागने की तैयारी में था। पुलिस की टीम उसके घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। तलाश के दौरान वह इलाके में घूमता मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे पहचानकर हिरासत में ले लिया।

Share