इंदौर में 8 मकान हटाए गए: जीवन रेखा मार्ग से अतिक्रमण हटाया, जर्जर भवन भी तोड़ा

इंदौर। इंदौर नगर निगम के रिमूवल विभाग ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ मकानों को हटाया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त आकाश सिंह के निर्देश पर की गई।

कभी भी बन सकते हैं हादसे का कारण
नगर निगम की टीम ने संजय सेतु से चंद्रभान पुल तक बन रहे जीवन रेखा मार्ग में बाधा बन रहे मकानों को हटाया। अधिकारियों के अनुसार, नई सड़क के पास मिट्टी के टीले पर बने ये मकान मिट्टी धंसने के कारण कभी भी हादसे का कारण बन सकते थे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें हटाया गया।

जर्जर मकान भी तोड़े
इसके अलावा निगम ने साउथ तोड़ा क्षेत्र में एक जर्जर और खतरनाक मकान को भी तोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह भवन काफी समय से जर्जर हालत में था और कभी भी गिर सकता था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को खतरा था।

नगर निगम ने बताया कि शहर में सड़क निर्माण और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Share