| | |

इंदौर में 27 लाख रुपए लेकर ड्राइवर फरार: क्रेन बेचकर मिले 27 लाख रुपए; चाय पीने रुके थे

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में 27 लाख रुपए की अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। फरियादी हेमंत कुमार मित्तल अपनी पुरानी क्रेन बेचकर मिले करीब 27 लाख रुपए क्रेटा कार से लेकर जा रहे थे। रास्ते में चाय पीने के लिए रुकने के दौरान उनका ड्राइवर रोहित कौशिक रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने धारा 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेजाजी नगर, आजाद नगर और अन्य थाना क्षेत्रों की टीमों को भी जांच में लगाया गया है।

आजाद नगर क्षेत्र से कार बरामद
पुलिस ने आरोपी रोहित कौशिक की क्रेटा कार आजाद नगर क्षेत्र से बरामद कर ली है। आरोपी की तलाश में पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

आरोपी के साथ किसी और के शामिल होने की जांच
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के साथ घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। इसके अलावा घटना के दौरान आरोपी ने किन लोगों से बातचीत की, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Share