इंदौर में 13 हजार का अवैध गांजा जब्त: NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, अन्य आरोपी फरार

इंदौर। लसूडिया पुलिस ने एक किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
तलाशी में मिला एक किलो 120 ग्राम अवैध गांजा
इसी अभियान के तहत लसूडिया में निगरानी की जा रही थी। पुलिस को तिराहे पर एक संदिग्ध युवक की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध की घेराबंदी की। पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई। उसके पास एक किलो 120 ग्राम अवैध गांजा मिला। इसकी कीमत 13 हजार रुपये बताई गई है।
गांधी नगर में रहता है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल खींची (28) हुई है। आरोपी गांधी नगर में रहता है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस आरोपी से गांजे खरीद फरोख्त की पूछताछ कर रही है। जिससे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लग सके।