|

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय सेना में अग्निवीर और रेगुलर कैडर सैनिक के तौर पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान के युवा उम्मीदवारों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि उम्मीदवार विभिन्न श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार निम्नलिखित श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं—

  • अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)

  • अग्निवीर (तकनीकी)

  • अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी)

  • अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास)

  • अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास)

इसके अलावा जेसीओ/ओआर रैंक के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं, जिनमें—

  • धार्मिक शिक्षक (जूनियर कमीशन अधिकारी)

  • हवलदार शिक्षा

  • सिपाही फार्मा

  • सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी)

महिला उम्मीदवारों के लिए भी अवसर

महिला उम्मीदवार अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।

1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

भर्ती वर्ष 2027 के लिए पंजीकरण Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है।

उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए उम्मीदवार अपने नजदीकी सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं

सेना भर्ती कार्यालयों के पते और संपर्क विवरण भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं

Share

Similar Posts