स्वतंत्रता दिवस पर धार के स्कूल में उल्टा तिरंगा: वीडियो वायरल; प्रशासन से जांच की मांग

धार। मनावर क्षेत्र के शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खंडलाई में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज कथित तौर पर उल्टा फहराने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तिरंगा कथित तौर पर गलत दिशा में फहराते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, प्रदेश प्रकाश इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की प्रामाणिकता और घटना की वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जांच और कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के बाद यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

Share