असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का (IAF) का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। क्रैश होते ही विमान में आग लग गई। विमान दो हिस्सों में टूट गया और दूर से ही इसका धुआं दिख रहा है। राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक AN-32 एयरक्राफ्ट एयर फोर्स जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा है, गिरते ही उसमें तेज आग लग गई थी। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर काम में जुटी है।
लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हुआ और आग लग गई
भारतीय वायु सेना के विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी है। क्रैश होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। भारतीय वायु सेना की तरफ से अब तक क्रैश से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि घटना के तुरंत बाद जोरहाट एयर फोर्स के लिए फायर टेंडर गाड़ियों और एक टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया है, जहां टीम ने मोर्च संभाल लिया है। आग पर काबू पाया जाना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल आपातकालीन स्थिति में जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन की टीमों को सक्रिए कर दिया गया है।
घटना के बाद IAF मामले की जानकारी जुटा रहा है। जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के कुछ सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
मौके से आई तस्वीरों में विमान दो हिस्सों में टूटा दिख रहा है। विमान क्रैश होने के बाद दो हिस्से में बिखर गया और उसमे आग लग गई। तस्वीर मर दूर से विमान में लगी आग का धुआं दिखाई दे रहा है। फ़िलहाल भी मरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर काम में जुटी है।
AN-32 मालवाहक विमान था
जोरहाट में जो एयरफोर्स का जो विमान क्रैश हुआ है. वह AN-32 मालवाहक विमान है। इस तरह के 100 विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं। इसे सेना में बेहतर ट्रांसपोर्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहा है। जो गर्म मौसम और ऊंचे इलाकों में ऑपरेशन के दौरान सेना को मजबूती देता है। जिसके चलते इस विमान को अहम माना जाता है। यह एक बार में 6 से 7 टन क्षमता का सामान और एक बार में 40 से 50 जवानों को ले जा सकता है। An-32 विमान मुश्किल हालातों में भी बेहतरीन काम करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
5 मार्च को भी असम के कार्बी आंगलोंग जिले में विमान क्रैश की घटना हुई थी। उस दौरान सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया था। जिसमें भारतीय वायुसेना के दो पायलटों की मौत हो गई थी। यह फाइटर जेट भी असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से एक रूटीन उड़ान के लिए निकला था। शाम को लगभग 7 बजकर 42 मिनट पर उसका ग्राउंड कंट्रोल अचानक से टूट गया था। इसके बाद विमान ट्रैक नहीं हुआ था। यह जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर आंगलोंग जिले के एक पहाड़ी इलाके में क्रैश हुआ था।
![]()
असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। एक को-पायलट घायल हो गया है।
हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। हादसे की वजह सामने नहीं आई है।
इंडियन एयरफोर्स ने बताया कि विमान रुटीन उड़ान पर था। साथ ही अपील कि शुरुआती नतीजे आने तक कोई अंदाजा न लगाएं। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।
