एचपीसीए ने बीसीसीआई महिला अंडर-23 वनडे टीम घोषित, नैंसी शर्मा बनी कप्तान

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी नैंसी शर्मा को सौंपी गई है।
टीम में शामिल प्रमुख खिलाड़ी हैं: कशिका ठाकुर, धन्य लक्ष्मी, पल्लवी ठाकुर, अंशिका सिंह, अंशिका ठाकुर, हर्षिता राजपूत, साक्षी ठाकुर मंडी, देवांशी वर्मा, हिमांशी मेहता, मनीषा रावत, वासुवि फिश्टा, कनु प्रिया, रिंकल पांडे और अंशिता संदल।
सपोर्ट स्टाफ में पवन सेन मुख्य कोच, सुनील कुमार सहायक कोच, जानवी अरोड़ा (फिजियो), प्रीति रानी (ट्रेनर), अभिषेक ठाकुर (वीडियो विश्लेषक), सोनाली ठाकुर (मालिशकर्ता) और शिव कपूर (मैनेजर) शामिल हैं।
टीम का पहला मैच 3 मार्च को असम के खिलाफ, दूसरा 5 मार्च को मुंबई के खिलाफ, तीसरा 7 मार्च को पुडुचेरी के खिलाफ, चौथा 9 मार्च को राजस्थान और अंतिम 11 मार्च को पंजाब के खिलाफ खेला जाएगा। सभी मैच हरियाणा में आयोजित होंगे।






