Hemant Khandelwal का दो दिवसीय दौरा शुरू, चार जिलों में बैठकों को करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal मंगलवार से दो दिवसीय प्रवास पर निकल गए हैं। इस दौरान वे रायसेन, विदिशा, मुरैना और भिण्ड जिलों में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी Ashish Agrawal के अनुसार, खण्डेलवाल आज दोपहर 12 बजे रायसेन में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे छोटी टोली बैठक में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे शाम 4:30 बजे विदिशा पहुंचकर जिला बैठक और जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे, जबकि शाम 6 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन, 8 अप्रैल को मुरैना में सुबह 10 बजे जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधि बैठक और 11:30 बजे छोटी टोली बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे भिण्ड में बैठकों को संबोधित करेंगे और शाम 6 बजे छोटी टोली बैठक के साथ दौरे का समापन करेंगे।
इस दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करने पर विशेष जोर रहेगा।
नेपाल में पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। नेपाल के एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले में सरकार के पूर्व सचिव समेत 21 सरकारी अधिकारियों और दो कंपनियों के खिलाफ विशेष अदालत में मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो के अनुसार, आरोपितों में केदार बहादुर अधिकारी सहित…
दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दोनों की शादी का निमंत्रण पत्र ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें 26 फरवरी 2026 को विवाह समारोह आयोजित होने की जानकारी दी गई है। 26 फरवरी को निजी समारोह वायरल हो रहे निमंत्रण के…
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने आज नई दिल्ली में प्रोजेक्ट मौसम के अंतर्गत “हिंद महासागर क्षेत्र के भीतर समुद्री नेटवर्क के चौराहे पर स्थित द्वीप” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की। इस कार्यशाला का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में प्राकृतिक, सांस्कृतिक और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत से जुड़े संभावित अंतरराष्ट्रीय विश्व विरासत स्थलों की…
इंदौर जिले में अब दिव्यांगजन को शासकीय और अर्द्धशासकीय मेलों, प्रदर्शनियों तथा जनहित के कार्यक्रमों में निशुल्क स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त संचालक ने नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी सहित यशवंत क्लब, अभय प्रशाल, बास्केटबॉल एसोसिएशन और अन्य विभागों को पत्र…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के जूनागढ़ जिले में अफ्रीकी मूल की आदिम जनजाति सिद्दी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समुदाय के लोगों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने और प्रगति के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रसन्नता व्यक्त की कि विशेष रूप से वंचित सिद्दी…