|

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून में मुकदमा दर्ज, अश्लील भाषा के आरोप

मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह मामला डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित एक सार्वजनिक मंच कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां 11 अप्रैल को कार्यक्रम के दौरान गायक पर अश्लील शब्दों के प्रयोग का आरोप लगा है।

पुलिस के मुताबिक, छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी (सत्यम शिवम छात्र संगठन) द्वारा थाना डालनवाला में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम के दौरान गायक ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

शिकायत के आधार पर थाना डालनवाला में आरोपित के खिलाफ मु.अ.सं. 63/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 352, 79 और 351(3) में मामला दर्ज किया गया है। घटना की सूचना पर 12 अप्रैल की रात 11:16 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share

Similar Posts