गुजरात ATS का बड़ा एक्शन: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार, एक आरोपी मध्यप्रदेश के देवास से पकड़ा गया
गुजरात एटीएस ने गुजरात और मध्यप्रदेश से आतंकी संगठन जैश – ए – मोहम्मद से जुड़े आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इसमें से सात को गुजरात के पतन एवं नवसारी से पड़ा है जबकि एक बिलाल दुर्रानी घाघरा को मध्य प्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया है। गुजरात में यह लोग जैश के नेटवर्क को खड़ा करने के लिए तैयार किए जा रहे थे।
इंटरनेट के माध्यम से पाकिस्तान से जुड़े हुए थे, और वे आतंकियों और अन्य गतिविथियों के साथ स्लीपर सेल की जानकारी सांझा करते थे। आतंकवाद निरोधक दस्ते इसे प्रारंभिक पछताछ के बाद बताया कि वे गुजरात में जैश – ए – मोहम्मद का नेटवर्क बनाना चाहते थे। ताकि किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकें।
बड़े आतंकी नेटवर्क को कर रहे थे तैयार
अधिकारियों ने बताया कि यह संगठन पर नए सदस्य बनाने, चरमपंथी विचारधारा फैलाने और आतंकी गतिविधियों के लिए सपोर्ट नेटवर्क तैयार करने का काम कर रहा था। ये आरोपी गुजरात के बनासकांठा, पाटन और नवसारी जिलों और मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले हैं।
UAPA के तहत FIR दर्ज
गिरफ़्तारी के बाद, ATS ने ‘गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम’ (UAPA) के तहत FIR दर्ज की। इसके साथ ही, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आपराधिक साजिश से जुड़ी ‘भारतीय न्याय संहिता’ की धाराओं को भी इसमें शामिल किया गया है। इस ग्रुप के संपर्कों, फंडिंग के स्रोतों, लोगों को भर्ती करने की कोशिशों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़ी किसी भी बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।