संत रविदास की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा: मंत्री सारंग ने अन्ना नगर से किया शुभारंभ; बोले- सामाजिक एकता का संदेश पहुंचा रही यात्रा

भोपाल। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में कलश वंदन यात्रा निकाली जा रही है। अन्ना नगर स्थित संत रविदास मंदिर से मंत्री विश्वास सारंग ने यात्रा का शुभारंभ किया और इसमें शामिल हुए।
नरेला विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी यात्रा
कलश वंदन यात्रा नरेला विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से होकर गुजरेगी। इस दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक एकता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

सारंग बोले- संत रविदास के विचार आज भी प्रेरणा देते हैं
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनके विचार पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार संत रविदास जी के विचारों और उनके योगदान का सम्मान करते हुए उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। कलश वंदन यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता और समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।