सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

घरेलू सऱाफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना रहा, जबकि चांदी की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। आज 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये से 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच और 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये से 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,73,240 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,73,140 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,58,710 रुपये के स्तर पर व्यापार हुआ।
चेन्नई, कोलकाता, भोपाल, लखनऊ, पटना और जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव में मजबूती देखी गई। 24 कैरेट सोना इन शहरों में 1,73,090–1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,58,660–1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में यह आज 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर मजबूत रहा।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के कारण सोने में यह तेजी आई है। वहीं चांदी में मामूली गिरावट निवेशकों की सतर्कता को दर्शाती है।






