|

फास्टैग वार्षिक पास महंगा, 1 अप्रैल से 3000 की जगह 3075 रुपये देना होगा

NHAI ने आगामी वित्त वर्ष के लिए FASTag Annual Pass के शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब वार्षिक फास्टैग पास के लिए 3000 रुपये की जगह 3075 रुपये चुकाने होंगे। यह नया शुल्क 1 अप्रैल से लागू होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दर निर्धारण और वसूली) नियम, 2008 के तहत किया गया है। देशभर में निजी वाहन मालिकों के बीच इस पास को तेजी से अपनाया जा रहा है और फिलहाल इसके 56 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं।

यह वार्षिक पास 15 अगस्त 2025 को शुरू किया गया था और इसे राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। संशोधित शुल्क देशभर के लगभग 1150 Toll Plaza पर लागू होगा और यह सुविधा केवल वैध फास्टैग वाले गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए उपलब्ध है।

फास्टैग वार्षिक पास एक बार शुल्क भुगतान करने पर एक वर्ष या 200 टोल प्लाजा पार करने तक मान्य रहता है। प्राधिकरण के अनुसार भुगतान करने के दो घंटे के भीतर यह पास वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर सक्रिय हो जाता है और इसे राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI की वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Share

Similar Posts