ट्रम्प की ईरान को खुली चेतावनी- मुझ पर हमला हुआ तो पूरी तरह तबाह कर देंगे; 1000 मिसाइलें तैयार होने का दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि ईरान ने उनके साथ हत्या का प्रयास किया है। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका ऐसा हमला करेगा की जैसा पहले कभी नहीं देखा तक नहीं होगा। सोशल मीडिया पर ट्रम्प ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। ट्रम्प ने यह कहा कि अगर ईरान ने उन पर हमला किया तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ट्रम्प का दावा है कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है।
एक इजराइली मीडिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने इजराइल से अपने 12 F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट वापस बुलाने शुरू कर दिए हैं। ये विमान फरवरी से इजराइल के ओवदा एयरबेस पर तैनात थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन्हें ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए भेजा गया था और इन्होंने हालिया हमलों में भी हिस्सा लिया था।
अभी तक की सबसे बड़ी अपडेट
- ईरान ने कहा- इजराइल ने हमला किया तो नही बचेगा
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि अगर इजराइल ने उसके अहम ठिकानों पर फिर हमला किया तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। इससे पहले इजराइली पीएम नेतन्याहू ने हमले की चेतावनी दी थी। अमेरिका बोला- होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल नहीं: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर उसका नियंत्रण है। CENTCOM ने कहा कि अब तक 800 से ज्यादा कारोबारी जहाजों और 38 करोड़ बैरल कच्चा तेल होर्मुज पार कर गया है।
- कतर ने अमेरिका और ईरान से तनाव कम करने की अपील की
कतर ने दोनों देशों से समझौते का पालन करने और बातचीत जारी रखने की अपील की। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बनाए रखने पर जोर दिया।
- रूस बोला- ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी ने अमेरिका-इजराइल का साथ दिया
UNSC की आपात बैठक में रूस की प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के नागरिक ढांचे पर अमेरिका और इजराइल के हमलों का समर्थन किया। IEA की चेतावनी- तेल आपूर्ति पर खतरा: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा तो वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और ऊर्जा संकट लंबा खिंच सकता है।