अमेरिकी डॉलर पर दिखेंगे Donald Trump के हस्ताक्षर, 1861 के बाद पहली बार बड़ा बदलाव

अमेरिका में करेंसी से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमेरिकी डॉलर के नोटों पर दिखाई देंगे। वर्ष 1861 में डॉलर नोटों की शुरुआत के बाद यह पहली बार होगा, जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर देश की मुद्रा पर शामिल किए जाएंगे।
अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार यह कदम देश की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के सम्मान में उठाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले को अमेरिका के प्रतीकात्मक और राष्ट्रीय गौरव से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस संबंध में अमेरिका के वित्त मंत्री ब्रैंडन बीच ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह पहल देश के इतिहास को सम्मान देने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का एक प्रयास है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव का सीधा असर अर्थव्यवस्था पर भले ही न पड़े, लेकिन यह कदम अमेरिकी मुद्रा के डिजाइन और पहचान में एक महत्वपूर्ण बदलाव जरूर लाएगा।






