देवास में बाइक और डंपर की टक्कर: दो युवकों की मौके पर मौत; तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

देवास। भमोरी और चापड़ा क्षेत्र में शनिवार रात को इकलेरा फाटे के पास एक तेज रफ्तार डंपर और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर टूटे हुए वाहन के हिस्से और खून बिखरा पाया गया।
इकलेरा के रहनेवाले है युवक
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मृतकों की पहचान कर ली है। एक युवक का नाम सुमेर, पिता चंद्र पोलाया, उम्र 26 वर्ष, जाति मालवीय, निवासी इकलेरा है और दूसरे युवक की पहचान परवीन सोलंकी, पिता दशरथ सोलंकी, निवासी ग्राम इकलेरा के रूप में हुई है।
डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। प पुलिस ने डंपर और बाइक को भी जब्त कर लिया है और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।