| | |

‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही अपेक्षा’, इंदौर में UCC पर बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 15 जुलाई को इंदौर दौरा किया। यहां यहां विकास की सौगातें दे रहे हैं। इस दौरान जिला अस्पताल के 83 करोड़ के नए भवन का लोकापर्ण किया। आयोजन के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी के साथ ही सभी विधायक व अन्य नेता उपस्थित थे।

सीएम ने इस दौरान यूसीसी को लेकर कहा कि जब एक देश तो एक विधान क्यों नहीं। हिंदू एक विवाह करेगा तो उसका विधान अलग, मुस्लिम भाई करेगा तो उसके धर्म के हिसाब से कानून अलग। रामचंद्र जब एक शादी करता है तो फिर रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। मुस्लिम बहनें भी हमारी है और उनके जीवन में कष्ट नहीं आना चाहिए। यूसीसी का यही भाव है।

55 जिलों, संभाग में कमेटी बनाकर 10 लाख लोगों से सुझाव

सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक समान कानून लाने के लिए विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। सभी धर्म सम्मान करते हुए एक समान कानून लाने के लिए इसी मानसून सत्र में पास कराने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इस कानून को चुपचाप भी पारित कर सकते थे लेकिन हमने सभी 55 जिलों, संभाग में कमेटी बनाकर 10 लाख से ज्यादा लोगों से सुझाव लिए।

सीएम ने कहा – कांग्रेस ने की दो मुंही बात

सीएम ने आगे कहा कि कमेटी की बैठकों में सभी धर्मों, राजनीतिक दलों के लोग थे। लेकिन यहां भी कांग्रेस नो दोमुंही बात की और बैठकों में शामिल होकर सुझाव नहीं दिए। कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम करती है और वोट बैंक की चिंता पालती है। यूसीसी हो या भोजशाला का मुद्दा कांग्रेस हमेशा दो मुंही बात करती है और हमने कहा कि कोर्ट का आदेश का पालन होगा।

बलराम कृषि महोत्व 2026 में सीएम

वहीं जिला अस्पताल भवन लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सीएम बलराम कृषि महोत्व 2026 में शामिल हुए। इसमें सीएम ने कहा कि मप्र किसान कल्याण वर्ष मना रहा है। किसानों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। यह बदलते दौर का मप्र है। कांग्रेस की सरकार ने किसान के लिए कुछ नहीं किया। सीएम ने इंदौर की लक्ष्मीबाई कृषि उपज मंडी शिफ्ट करने की घोषणा की।

कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय पर कटाक्ष करते हुए कहा

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दौरान कहा कि दिग्विजय सिंह के राज में किसानों को 18 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिलता था। आज बीजेपी के शासन में जीरो फीसदी ब्याज दर पर कर्ज दिया जाता है। दिग्विजय सिंह के समय में कोई किसान निधी नहीं मिलती थी लेकिन आज पीएम 6000 रुपए और सीएम 6000 रुपए इस तरह 12 हजार की सम्मान निधी खाते में आती है। बीजेपी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है।

Share