|

सीएम मोहन यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर किया नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर आज पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उन्हें नमन करते हुए उनके शौर्य, नीति-कौशल और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण को याद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज महान योद्धा और मराठा गौरव के प्रतीक थे।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि
धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान योद्धा, मराठा गौरव छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन। आपके शौर्य और पराक्रम की गौरव गाथा सदैव देशवासियों को गौरवान्वित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभाजी महाराज का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

देशभर में इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और नागरिकों द्वारा संभाजी महाराज के बलिदान और वीरता को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

Share

Similar Posts