बॉयफ्रेंड ने की पलक की हत्या: सबूत मिटाने के लिए जलाया शव, शादी से मना करने के बाद रची साजिश

इंदौर। बैंक कर्मचारी पलक काशिव की मौत के आरोपी का नाम सामने आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हादसा या आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। पुलिस ने पलक के बॉयफ्रेंड मयंक शाक्य को दतिया से गिरफ्तार किया है।
सबूत मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर जलाया
पुलिस के अनुसार, मयंक पलक पर शादी का दबाव बना रहा था। जब पलक ने शादी से मना किया तो आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। पहले उसने गला दबाकर पलक की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आरोपी ने कुबूला अपराध
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करी। कॉल डिटेल निकाली गई तो मयंक का नंबर मिला। घटना के समय उसकी लोकेशन भी खजराना क्षेत्र की मिली। फिर उसे दतिया से गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती पूछताछ में ही आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()
सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल से सामने आई सच्चाई
गौरतलब है कि पलक इंदौर में किराए के मकान में रहती थी और एक प्राइवेट बैंक में काम करती थी। रविवार रात उसका अधजला शव घर के अंदर मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हादसा या आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर सच्चाई सामने आई।

चार-पांच सालों से थी दोस्ती
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें 26 जुलाई को सुचना मिली थी कि तपेश्वरी बाग़ में एक लड़की की जली हुई लाश मिली है। लड़की हरदा की रहनेवाली और उसकी उम्र 23-24 साल है। पिछले चार-पांच सालों से उसकी दोस्ती मयंक से थी। मयंक उसके घर आता जाता भी था। एक दिन मयंक ने उसके सामने शादी की शर्त रखी। लेकिन पालक ने शादी करने से मना कर दिया। फिर मयंक ने उसका गाला घोट दिया और गैस बर्नर को खोल दिया जिससे यह हादसे जैसा लगे। पुलिस ने टेक्निकल एनालिसिस और जाँच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लोइया है। मामले की वृस्तत जांच की जा रही है।