| |

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कल 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पटना, वैशाली, नालंदा, भोजपुर, मुंगेर, सारण, सीवान, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर सहित 18 जिलों में कल मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी 45,341 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 926 महिला-प्रबंधित बूथ और 107 दिव्यांग प्रबंधित बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा, 320 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं, जहाँ मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।

पटना स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। शिकायतें फोन नंबर 0612–2824001, फैक्स 0612–2215611 और ईमेल ceo_bihar@eci.gov.in या ceobihar@gmail.com पर दर्ज की जा सकती हैं।

इस चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। लगभग 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, हालांकि सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5 बजे तक होगा।

Share

Similar Posts