|

भोपाल मंत्रालय में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रगान के सामूहिक गायन में शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में अप्रैल माह के पहले शासकीय कार्य दिवस पर देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति की मधुर धुनें प्रस्तुत की गईं, जिससे पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम का वातावरण बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

सामूहिक गायन में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल और संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन और सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर मंत्रालय और जिला मुख्यालयों के सरकारी कार्यालयों में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया जाता है। यह परंपरा सरकारी कर्मचारियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निभाई जा रही है।

इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

Share

Similar Posts