इंदौर में भावांतर योजना के तहत सोयाबीन खरीदी शुरू, कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंडी में लिया जायजा

इंदौर।
इंदौर जिले में भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन खरीदी कार्य की शुरुआत आज से हो गई। जिले के कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज लक्ष्मीबाई नगर मंडी का दौरा किया और खरीदी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर और पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो।
प्रशासन के अनुसार, इस खरीदी प्रक्रिया से इंदौर जिले के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
भावांतर योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का न्यायसंगत मूल्य सुनिश्चित करना और बाजार की अस्थिरता से राहत प्रदान करना है।






