औरैया पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौतश्कर घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर पकड़ लिया।
कोतवाली औरैया पुलिस टीम की जालौन रोड स्थित बीबीएस स्मृति स्कूल के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गौवध के मामलों में 25,000 रुपये का इनाम घोषित आरोपी आमिर पुत्र शबीर, निवासी खानपुर को गिरफ्तार किया गया।
👮♂️ मुठभेड़ की जानकारी
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग चार बजे देवकली चौकी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध व्यक्ति को रोकने पर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी।
🏥 जांच और उपचार
गौतश्कर को मौके पर काबू कर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल औरैया भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पिछले एक वर्ष से फरार था और उस पर गौवध से जुड़े मामले दर्ज थे।
💥 बरामद सामग्री
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
⚖️ पुलिस का संदेश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ अभियान इसी तरह जारी रहेगा।






