एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक आईसीएसआई सदस्यों को देगा विशेष बैंकिंग सुविधा

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक आईसीएसआई के सदस्यों को देगा विशेष बैंकिंग सुविधा


देश के प्रमुख लघु वित्त बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाओं की पेशकश की है।

बैंक ने शनिवार को आईसीएसआई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत कंपनी सचिवों को विशेष चालू और बचत खाता सेवाओं के साथ-साथ पेशेवर प्रासंगिक क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा।

विशेष क्रेडिट कार्ड ‘जेनिथ कार्ड’

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बताया कि पात्र सदस्यों के लिए जेनिथ क्रेडिट कार्ड पेश किया जाएगा। यह कार्ड हमेशा मुफ्त रहेगा और इसमें यात्रा संबंधी विशेष सुविधाएं, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय लाउंज तक मुफ्त पहुंच जैसी सेवाएं शामिल होंगी।

बैंक ने कहा कि यह पहल आईसीएसआई के सदस्यों के व्यक्तिगत वित्त, कार्य प्रबंधन और पेशेवर आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इस साझेदारी का मकसद आईसीएसआई सदस्यों को व्यापक बैंकिंग समाधान प्रदान करना और बैंक के भीतर रोजगार के अवसर भी बढ़ाना है।

यह कदम देश में कंपनी सचिवों के लिए वित्तीय सुविधाओं और पेशेवर बैंकिंग अनुभव को और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share

Similar Posts