|

असम में भारी बारिश से बाढ़: कई इलाको में भरा पानी, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बचा रहे जानवरों की जान

गुवाहाटी। असम में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ ने तबाही मचा दी है। राज्य के कई जिलों में पानी भर गया हैं और लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालात से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण तेज बहाव और बाढ़ के पानी के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर मवेशियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाता दिखाई दे रहा है। ग्रामीण की बहादुरी और पशुओं के प्रति संवेदनशीलता की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन लगातार राहत सामग्री पहुंचा रहा है और लोगों से सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Share