अपने घर में उगाए ड्रैगन फ्रूट का पौधा, इस तरह ले ताज़ें फलों का स्वाद, इन बातों का रखे ध्यान

बाजार में मिलने वाला एक्सोटिक और पॉपुलर फल ड्रैगन फ्रूट को अब आप अपने घर की बालकनी में उगाकर इसका स्वाद ले सकते हो। अब आपको महंगे दामों में इसे बाज़ार से खरीदने की जरूरत नहीं है। आइए जानते है कि इसे घर में उगाने का सही तरीका क्या है।

इन तरीकों से उगाए पौधा
ड्रैगन फ्रूट उगाने के दो तरीके हो सकते है है। पहला तरीका- फल के बीज से और दूसरा तरीका फल की कटिंग से। बीज से पौधा उगाने में सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस प्रक्रिया में पौधे में फल आने में 3-4 साल का समय लगता है। वही पौधे की कटिंग लगाने से 1-2 साल में ही पौधे में फल आने लग जाते है। बस इस बात का ध्यान जरूर रखे कि आप जिसकी भी कटिंग ले वह स्वस्थ हो।

इस तरह लगाए पौधा
यह एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। ड्रैगन फ्रूट का भार संभालने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा और मजबूत गमला लेना भी आवश्यक है। ड्रैगन फ्रूट उगाने के लिए साधारण मिट्टी नहीं बल्कि 70 प्रतिशत काली मिट्टी, 20 प्रतिशत रेत और 10 प्रतिशत गोबर की खाद मिलाए। इस तरह की मिट्टी तैयार करने से पौधे में जयदा देर पानी नहीं रुकेगा और उसे सही परवरिश मिलेगी।

इस तरह लगाए कटिंग
कटिंग को अच्छे से लगाने के लिए गमले की मिट्टी में 2-3 इंच गहरा गड्ढा करें और उसमें कटिंग लगाए। यह ध्यान रखना भी जरुरी है कि ड्रैगन फ्रूट का पौधा एक बेल जैसा होता है। इसके सपोर्ट के लिए गमले में एक लकड़ी जरूर लगाए।

धुप सबसे जरुरी
ड्रैगन फ्रूट का पौधा ज्यादा पानी में खराब हो सकता है इसलिए इसे धुप में रखना बहुत जरुरी है। घर में इसे ऐसे जगह रखे जहाँ कम से कम पांच-छह घंटे धुप आती हो। इसमें ज्यादा पानी भी न डाले इससे पौधे के खराब होने की सम्भवना बनी रहती है। सिर्फ उतना ही पानी दें जिससे मिट्टी गीली बनी रहे। पौधे की ग्रोथ अच्छी रखने के लिए वर्मी कम्पोस्ट हर महीने जरूर डाले।

फल तोड़ते समय इन बातों का रखे ध्यान
इसके फल को तोड़ने का सबसे सही समय फूल आने के 30-45 दिन बाद का होता है। जब फल का रंग गुलाबी या पीला हो जाए तो पौधे की किस्म के मुताबिक सुबह के समय धीरे से फल को ट्विस्ट करते तोड़ लें। इसे आप फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। फल तोड़ते समय इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की डाली को कोई नुकसान न हो।

Share