आज एपल इवेंट में लांच होगा 18 प्रो: आईफ़ोन का पहला फोल्डेबल फोन भी आएगा; 2.36 लाख कीमत

एपल आज अपने एनुअल इवेंट में तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन लांच करेगा।
इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे शुरू होगा, जिसे एपल की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।ऐप्पल इवेंट के पहले ही सोशल मीडिया पर 18 प्रो और प्रो मैक्स के वीडियो वायरल हो गए हैं।
हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है।
वैरिएबल अपर्चर तकनीक वाला मॉडल
आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी।आईफोन कैमरा क्वालिटी के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हैं। एक ओर जहां एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे देने पर फोकस रहता है।
पहला फोल्डेबल आईफोन: खुलने पर आईपैड मिनी जितना बड़ा हो सकता है
इसमें 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और 7.6 से 7.8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन मिलेगी, जो अनफोल्ड होने पर आईपैड मिनी जैसा फील देगी। अनफोल्ड होने पर इसकी थिकनेस सिर्फ 4.5mm रहेगी। इसमें 5000mAh या उससे बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
सिक्योरिटी में बड़ा बदलाव
फोल्डेबल फॉर्म-फैक्टर के चलते फेस ID की जगह टच ID दी जाएगी। दोनों स्क्रीन पर पंच-होल फ्रंट कैमरा और रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।
चिपसेट और कलर
नए मॉडल में A20 चिपसेट मिलेगा। फोन 2 रंगों में आ सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 2 से 2.5 हजार डॉलर यानी करीब 2.36 लाख हो सकती है।
आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स
छोटा डायनामिक आइलैंड और वेरिएबल अपर्चर प्रो लाइनअप में डिजाइन आईफोन 17 Pro जैसा ही एल्युमीनियम बिल्ड और बैक ग्लास के साथ रहेगा, लेकिन फीचर्स में बड़े बदलाव होंगे।
छोटा डायनामिक आइलैंड
स्क्रीन पर मौजूद पंच-होल डायनामिक आइलैंड का साइज पहले से काफी कॉम्पैक्ट किया गया है। कैमरा 48 मेगापिक्सल का ही मिलेगा।
2nm चिप और C2 मॉडम
बेहतर स्पीड और एफिशिएंसी के लिए फोन में 2-नैनोमीटर चिपसेट और नया C2 मॉडम मिलेगा। बड़ी बैटरी की वजह से थिकनेस थोड़ी बढ़ सकती है।
DSLR कैमरे जैसा अपर्चर
आईफोन 18 प्रो मैक्स या दोनों प्रो मॉडल्स के मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर मिल सकता है। इससे लो-लाइट और डेप्थ कंट्रोल बेहतर होगा। इसमे नए कलर भी लांच किए है जिसमें सिल्वर, मैट ब्लैक के अलावा ‘लाइट ब्लू’ और ‘चेरी’ कलर आ सकता है।
मेमोरी चिप महंगी हुई, दाम बढ़ाते तो फोन नहीं बिकता
कंपनी प्रो मॉडल में तो लागत का यह दबाव किसी तरह झेल सकती है, क्योंकि प्रो ग्राहक ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। लेकिन बेस मॉडल में लागत बढ़ने का सीधा असर या तो कंपनी के मुनाफे पर पड़ता या ग्राहकों पर। इसी वजह से एपल ने बेस मॉडल के लॉन्च को टाल दिया है।
मेमोरी का हिस्सा 34%
2025 में 256GB प्रो मॉडल के कुल कंपोनेंट खर्च में मेमोरी का हिस्सा 10% था। 2026 में यह 34% हो गया। 2027 तक इसके 40% के पार जाने का अनुमान है।