| |

उज्जैन में मिर्गी का दौरा पड़ने से नदी में गिरा युवक: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला; परिजनों ने किया चक्काजाम

उज्जैन। मंगलवार को त्रिवेणी पुलिया से नदी में गिरे 19 वर्षीय युवक की तलाश बुधवार तक भी जारी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवक के नहीं मिलने से परिजनों का आक्रोश बढ़ गया।

बुधवार सुबह परिजनों ने त्रिवेणी पुलिया के दोनों तरफ कुछ देर के लिए रास्ता रोक दिया। जाम की सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद यातायात बहाल हो गया।

राहुल शनि मंदिर ब्रिज से शक्करवासा जाने वाली छोटी पुलिया से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने और मिर्गी का दौरा पड़े से वह नदी में गिर गया।

मिर्गी का दौरा आया और नदी में गिर गया
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि नदी में लापता युवक की पहचान राहुल पिता ओमप्रकाश प्रजापति, उम्र 19 वर्ष, निवासी शक्करवासा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राहुल शनि मंदिर ब्रिज से शक्करवासा जाने वाली छोटी पुलिया से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने और मिर्गी का दौरा पड़ने की बात सामने आई, जिसके बाद वह नदी में गिर गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कब हुआ था हादसा
घटना दोपहर 2 बजे की है। नदी में गिरे राहुल की तलाश बुधवार तक भी जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। SDRF और NDRF की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। तलाश में हो रही देरी से नाराज परिजन त्रिवेणी पुलिया पर पहुंच गए और कुछ देर के लिए रास्ता रोक दिया।

मिट्टी जमा होने से रेस्क्यू में परेशानी
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी में चल रहे निर्माण कार्य के चलते मिट्टी जमा होने से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। अधिकारियों के समझाने पर परिजन हट गए। फिलहाल अतिरिक्त टीम की मदद से तलाश जारी है।

Share