|

अग्निवीर भर्ती रैली 2027: इंदौर-उज्जैन के युवाओं के लिए आवेदन शुरू, 10 अप्रैल अंतिम तिथि

भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों के योग्य एवं इच्छुक युवा इस भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय के अनुसार, भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

भर्ती प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे, जिनमें लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।

यह भर्ती रैली प्रदेश के युवाओं के लिए सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Share

Similar Posts