लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई चांदी, देशभर में 5 हजार रुपये तक टूटी कीमत

घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को चमकीली धातु की कीमत में 3,000 से 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। ताज़ा गिरावट के बाद देश के विभिन्न सर्राफा बाजारों में चांदी की कीमत 1,68,700 से 1,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच पहुंच गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव आज और नीचे खिसककर 1,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता सहित कई प्रमुख शहरों में चांदी 1,61,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। जयपुर, सूरत और पुणे में यह दर 1,62,000 रुपये, जबकि बेंगलुरु में 1,62,200 रुपये और पटना व भुवनेश्वर में 1,61,800 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुई। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी आज 1,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम, जो देश में सबसे ऊंची दर है।
बाज़ार विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की गिरती कीमतों के पीछे मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इंडस्ट्रियल मांग में आई कमी है। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सेक्टर में धीमी गति के चलते वैश्विक स्तर पर चांदी के दाम दबाव में हैं, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।
हालांकि, बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के अनुसार, दिसंबर के अंत तक अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्रियल डिमांड में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में चांदी के दाम दोबारा रफ्तार पकड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा उतार-चढ़ाव के माहौल में छोटे निवेशकों को सावधानी से निवेश रणनीति बनानी चाहिए, अन्यथा नुकसान की संभावना बनी रहेगी।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सर्राफा बाजार में निकट भविष्य में भी अस्थिरता जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को कीमतों पर लगातार नजर रखने और संतुलित निवेश नीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।






