Run for Unity को लेकर इंदौर BJP कार्यालय में संभागीय बैठक, सरदार पटेल @150 को समर्पित आयोजन को लेकर रणनीति निर्धारित

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल @150 को समर्पित Run for Unity के भव्य आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, महानगर इंदौर में आज संभागीय बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और सरदार पटेल जयंती वर्ष की भावना के अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी और समग्र व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री हितानंद शर्मा जी और प्रदेश सहप्रभारी माननीय श्री सतीश उपाध्याय जी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर कार्यक्रम को शहरभर में अधिक प्रभावशाली और सहभागी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि Run for Unity केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि सरदार पटेल की अखंडता, राष्ट्र–निर्माण और एकता की भावना को घर-घर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
बैठक में शहर के सभी क्षेत्रों में जनजागरण बढ़ाने, समाज के विविध वर्गों को जोड़ने और Run for Unity को व्यापक स्वरूप देने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत हुए। नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया कि इंदौर इस आयोजन के माध्यम से देश के समक्ष एकता और अनुशासन का सशक्त संदेश देगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री गौरव रणदिवे जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निशांत खरे जी, संभाग प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत जी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा जी, अभियान प्रभारी श्री जीतू जिराती जी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, विधायक श्री रमेश मेंदोला जी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ जी, विधायक श्री मधु वर्मा जी, विधायक श्री गोलू शुक्ला जी और जिला अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावड़ा जी सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।





