| |

SIR अभियान को लेकर इंदौर बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, महानगर इंदौर में आज Special Intensive Revision (SIR) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी और प्रदेश सहप्रभारी श्री सतीश उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में SIR अभियान को गली-गली, घर-घर तक और अधिक सशक्त तथा मजबूत रूप से पहुँचाने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन और बूथ स्तर पर अभियान की कार्यप्रणाली को और व्यवस्थित, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव साझा किए गए। नेतृत्व ने कहा कि SIR अभियान केवल जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का दायित्व है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही और अद्यतन दर्ज करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री गौरव रणदिवे जी, संभाग प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत जी, जिला अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावड़ा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निशांत खरे जी, श्री सुरेंद्र शर्मा जी, यूनिटी मार्च प्रदेश संयोजक श्री जीतू जिराती जी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा जी, विधायक श्री रमेश मेंदोला जी, श्री गोलू शुक्ला जी, श्रीमती मालिनी गौड जी, श्री महेंद्र हार्डिया जी, श्री मधु वर्मा जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार जी, श्री राजो मालवीय जी, श्री जयदीप पटेल जी, संगीता जी, धार जिला अध्यक्ष श्री नीलेश भारती जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक दुबे जी, मीडिया प्रभारी श्री वरुण पाल जी सहित विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share

Similar Posts